दोस्तों ने युवक के जन्मदिन की पार्टी में तलवार लहराने वालें नौ युवक गिरफ्तार

दोस्तों ने युवक के जन्मदिन की पार्टी में तलवार लहराने वालें नौ युवक गिरफ्तार

हापुड। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में कुछ युवाओं का तलवार लहराते हुए एक जन्मदिन सेलीब्रेट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होनें पर पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नगर के एक मोहल्ला निवासी कुछ युवा एक युवक का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में केक के साथ-साथ एक तलावर भी दिखाई दे रही है। वीडियो में युवक आतिशबाजी के साथ-साथ
तलवार लहराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद एक युवक तलावर पर लगे केक को भी मुंह में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच के बाद पन्नापुरी निवासी विवेक, विकास, बसु, कृष्ण, अनुराग, गोपाल, उज्जवल, अनिकेत और मनीष नामक नौ युवकों को हिरासत में ले लिया है।












