M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जीजा ने साली से ओयो होटल में रेप कर बनाई अश्लील वीडियों, पुनः संबंध ना बनानें पर की वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।
हापुड़ में युवती को घर छोड़ने के बहाने जीजा होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से शिकायत करते हुए एक युवती ने बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। कुछ दिन पहले उसकी ममेरी बहन की शादी हरियाणा के जिला सिरसा क्षेत्र के प्रीतनगर निवासी अमित के साथ हुई थी। 28 जनवरी 2024 को वह ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही थी। मेरठ फ्लाईओवर के नीचे उसका जीजा अमित बाइक लेकर खड़ा था। जीजा को देखकर वह उसके पास रुक गई। आरोपी ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।

इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी उसे बार-बार परेशान कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page