हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर निकला सांप, मची अफरा-तफरी

हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर निकला सांप, मची अफरा-तफरी
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार देर रात अचानक सांप निकल आने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप खुले क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद उसे पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई यात्रियों ने सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के अनुसार, रात के समय प्लेटफॉर्म पर एक सांप रेंगता दिखा। उसे देखकर यात्री घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर भीड़ को दूर किया। इसके बाद सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत कर सांप को पकड़ा गया।











