M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ रेलवे जंक्शन के सौन्दर्यकरण का कार्य आगामी दिसंबर माह में होगा पूर्ण

हापुड़ रेलवे जंक्शन के सौन्दर्यकरण का कार्य आगामी दिसंबर माह में होगा पूर्ण

-सौन्दर्यकरण कार्य पूर्ण होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी से मिलेगा छुटकारा

 

,हापुड़ ।

आगामी दिसंबर 2025 तक हापुड़ रेलवे जंक्शन के सौन्दर्यकरण व नव निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा। इसकी जानकारी आरटीआई द्वारा उत्तर रेलवे मुरादाबाद ने दी है। सौन्दर्यकरण का कार्य पूर्ण होने से दैनिक यात्रियों को प्रतिदिन होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।



    हापुड़ जंक्शन से लगभग 100 गाडिय़ां प्रतिदिन होकर निकलती है,हापुड जंक्शन का भी नवनिर्माण व सौंदर्यकरण भारतीय रेलवे  मंत्रालय द्वारा कराया जा रहा है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी सभाएं करके सरकार ने लोगों को बताया था कि वह इस निर्माण कार्य को करने जा रही है।



     हापुड़ रेलवे जंक्शन परन्तु निर्माण कार्य को चलते हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है,जिस कारण चाहे दैनिक यात्री हो या अपने कार्य से रेलवे से अपने गंतव्य या अपनी रिश्तेदारी में आने-जाते वाले यात्री हो उनको हापुड़ जंक्शन में जगह हो रहे निर्माण कार्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,प्लेटफार्म भी सकरे हो गए है वही रेलवे प्लेटफार्म पर टीन शेड नहीं होने के कारण यात्री बारिश में भीगते रहते हैं।



  शहर की पॉश कालोनी श्रीनगर निवासी सुमित अग्रवाल ने रेलवे मंत्रालय से आरटीआई कानून 2005 के तहत सूचना मांगी थी की रेलवे जंक्शन हापुड़ का कार्य कब तक समाप्त हो जाएगा। जिससे यात्रियों की समस्याओं का अंत हो जाए इस आरटीआई के उत्तर में मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय के प्रवर मंडल अभियंता प्रथम ने लिखित उत्तर में बताया है कि आगामी दिसंबर 2025 तक हापुड़ जंक्शन का सौंदर्यकरण एवं निर्माण संपूर्ण कार्य समाप्त हो जाएगा।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page