M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए ने 33 हजार की अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त, पांच दुकानें की सील ,मचा हड़कम्म

हापुड़। जनपद में अवैध निर्माण के विरुद्ध एचपीडीए द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुद्धवार को प्राधिकरण दस्तें ने एचपीडीए ने 33 हजार की अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त कर पांच दुकानें की सील कर दी। जिससे अवैध निर्माण करनें वालों में हड़कम्म मचा हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना बाबूगढ में पी0के0 शर्मा अधिशासी अभियन्ता – प्रवर्तन, एच०पी०डी०ए० के दिशा निर्देशन में पुलिस थाना बाबूगढ़ के सहयोग से अवैध निर्माण के विरूद्ध 4 प्रकरणों में
आशीष एवं पप्पू द्वारा बाबूगढ, गढ रोड, हापुड़ पर लगभग 12500 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग, संजय पुत्र ओम प्रकाश द्वारा बाबूगढ बछलौता मार्ग पर लगभग 10000 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग, नईम द्वारा चकसैनपुर बाबूगढ में लगभग 2000 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग, विनोद पुत्र भोपाल शर्मा द्वारा बाबूगढ में लगभग 8000 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त अजय कुमार पुत्र राजपाल सिंह द्वारा नया वाईपास, कुचेसर रोड चौपला पर अवैध रूप से निर्मित पाँच दुकानों को सील किये जाने की कार्यवाही की गयी।

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन अवर अभियन्ता अंगद सिंह व वीरेश कुमार राणा एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे। उपाध्यक्ष, हापुड-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध कालोनी/विकास/निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास/निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page