लाखों रुपए के अवैध पटाखों बरामद , एक गिरफ्तार

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला गोपीपुरा में अवैध पटाखों की बिक्री कर रहे एक मकान पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपीपुरा में एक व्यक्ति अपने मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर उनकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर, पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई और देर शाम दबिश दी। मकान से कई कार्टून पटाखे बरामद हुए। जिनमें देशी और विदेशी दोनों प्रकार के पटाखे शामिल थे। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है,
जिससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री कर रहा था। वह दीपावली से पहल
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरामद पटाखों की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपए है।












