M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सड़क हादसे में सात माह की गर्भवती महिला की मौत

  • नेशनल हाईवे-9 पर सबली-रामपुर के बीच एक बाइक ने मारी थी पीछे से टक्कर
  • मेरठ के अस्पताल में तोड़ा दम, अब पति की शिकायत पर हुआ मुकदमा दर्ज
  • हापुड़।
    सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर सबली-रामपुर के बीच बाइक सवार दंपति की बाइक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात माह की गर्भवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। अब पति की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के तिबड़ निवासी भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीती 04 अप्रैल काे अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी मीना कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे-9 पर सबली-रामपुर के बीच पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दंपति पर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को ध्यान में रखते हुए उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया था। जहां पर चिकित्सकों ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में एसएचओ सदर नीरज कुमार ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page