M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingBulandshahrCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

नोएडा से चोरी कर रहे थे महंगी बाइक

नोएडा से चोरी कर रहे थे महंगी बाइक

बुलंदशहर

स्याना कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक समेत पकड़ लिया। चोर नोएडा और आसपास के इलाकों से बाइक चुराकर लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस चोरों के तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

चेकिंग के दौरान खुला राज
एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि शनिवार रात स्याना कोतवाली में तैनात सिपाही देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वैरा फिरोजपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक वैरा फिरोजपुर की तरफ से आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार युवक पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस उन्हें बदमाश समझकर खदेड़ने लगी।

बाइकें सस्ते दाम पर बेची जाती हैं

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर ही बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ आरोपितों ने अपने नाम अभिषेक और बृजेश निवासी मोहल्ला होली चौक स्याना कोतवाली बताया । सख्ती से पूछताछ में बताया कि यह बाइक स्याना से चोरी की है।



पुलिस टीम ने निशान देही पर बाग से एक और बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी अरविंद के साथ आसपास और नोएडा से बाइक चोरी करते हैं। चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बदलकर उनको सस्ते दामों में बेच देते हैं। बाइकों की बिक्री में आई धनराशि को आपस में बराबर बराबर बांट लेते हैं। पुलिस ने आरोपितों की तीसरी साथी की तलाश शुरू कर दी है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page