M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित दिनेश नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र स्थित दिनेश नगर कॉलोनी निवासी निधि राणा पत्नी पुनीत बजाज अपने दो बच्चों 11 वर्षीय बेटी सिया और 5 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ के साथ टॉवर नंबर-32 में किराए के मकान में रह रही थीं। रोजाना की तरह बुधवार सुबह उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल छोड़ा और घर लौटने के कुछ समय बाद चुन्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए गए।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि निधि का अपने पति पुनीत बजाज से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो न्यायालय में विचाराधीन भी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page