संकट मोचन हनुमान मंदिर में त्रिदिवसीय भक्तमाल कथा का शुभारम्भ

संकट मोचन हनुमान मंदिर में त्रिदिवसीय भक्तमाल कथा का शुभारम्भ
हापुड़।
सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा 57वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भक्तमाल कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, कथा प्रवक्ता आचार्य श्री संजीव ‘कपिल’ जी महाराज जी के द्वारा भक्त शिरोमणि हनुमान जी महाराज जी की भक्ति एवं सेवा का बखान किया एवं _हमारे दो ही रिश्तेदार, एक हमारी राधा रानी दूसरे बांके बिहारी सरकार_ की धुनी ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आज पटौदी से पधारे स्वामी धर्मदेव जी महाराज के द्वारा भी उपस्थित भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया।
कथा के मुख्य यजमान किशन दुआ जी के द्वारा पूजन एवं आरती की गई, प्रसाद सेवा विमल सरीन जी के परिवार के द्वारा की गई।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सांय 7 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उत्सव में अश्वनी छाबड़ा, ललित ग्रोवर, मोहन चुग, प्रवीण सेठी, राजन चुग, हंस राज सहगल, रोकी गाबा, पुष्पा खरबंदा, दया मेंहदीरत्ता एवं विमला सहगल इत्यादि का सहयोग प्राप्त हुआ।











