HapurNewsUttar Pradesh
राजेन्द्रनगर में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भजनों पर जमकर झूमी महिला श्रद्धालु

हापुड़।
नगर के राजेन्द्र नगर स्थित सचिन जिंदल सर्राफ के आवास पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें भजन गायक विक्की द्वारा गाए भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
रेलवे रोड़ स्थित राजेन्द्र नगर में जिंदल ज्वैलर्स के मालिक सचिन जिंदल सर्राफ के आवास पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद संगत ने जमकर नृत्य कर बाबा को रिझाया और उनका गुणगान किया।
इस मौके पर मनीष वैश्य, सचिन जिंदल, शालू जिंदल, प्रथम, पुनीत जिंदल व अन्य पारिवारिक सदस्य व मित्रगण मौजूद थे।











