श्रद्धालु महिला ने लगाया पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप

पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला स्थित एक मंदिर के पुजारी पर श्रद्धालु महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। लोगों ने पुजारी की जमकर धुनाई कर उसे मंदिर से बाहर निकाल दिया।

मंगलार की रात महिला मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने महिला का पूजा कराते समय हाथ पकड़ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुजारी को पकड़कर जमकर धुना। इसके बाद उसे मंदिर से भगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version