M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शादी करवाने के नाम पर साइबर युवती ने की युवक से 72 हजार रुपए की ठगी

शादी करवाने के नाम पर साइबर युवती ने की युवक से 72 हजार रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
 हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक से शादी करवाने का झांसा देकर साइबर महिला ठग ने 72.50 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ के लहडरा गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि  4 मई 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने खुद को सुरभि बताते हुए कहा कि वह “शादी पार्टनर डॉट कॉम, मुरादाबाद” से बोल रही है। उसने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की बात कही और दावा किया कि फीस जमा करने पर वह लड़की से मिलवाएगी।
 पीड़ित ने बताया कि विश्वास में आकर  5 मई से 7 मई 2025 तक ठगों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर 60 हजार  रुपये और क्यूआर कोड के जरिए 12,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब दिनेश ने मीटिंग की बात की, तो ठग इधर-उधर की बातें करने लगे और धमकी देने लगे। इससे दिनेश को ठगी का अहसास हुआ।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page