HapurNewsUttar Pradesh
लव मैरिज करने वालें प्रेमी पति ने कहासुनी के बाद पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लव मैरिज करने के बाद पत्नी से कहासुनी के बाद पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गढ़मुक्तेश्वरक्षेत्र के गांव मानक चौक निवासी राजीव कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने हापुड़ निवासी एक महिला से एक साल पूर्व कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन पिछले काफी समय से महिला उसके पास नहीं रह रही थी। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। तनाव के बीच महिला शनिवार को राजीव के घर पहुंच गई। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी हो हुई। कुछ ही देर में युवक ने महिला के सामने ही कमरे में फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।











