बाईक खड़े करने को लेकर पड़ोसी से हुए विवाद के बाद टेंशन में बुजुर्ग की मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक पड़ोसी से बाईक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति तनाव में आ गए, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। पीड़ित बेटे ने थाने में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहरा कुटी निवासी तेजपाल सिंह (70 ) पिछले करीब 6 वर्षों से अपने पुत्र पुनीत कुमार के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर रह रहेथे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम को बाइक खड़ी करने को लेकर बुजुर्ग तेजपाल का पड़ोसी से विवाद हो गया था। हालांकि, मौके पर आसपास के लोगों के समझाने पर मामले शांत हो गया था।
मृतक के परिजन का आरोप है कि इस विवाद के बाद से ही बुजुर्ग काफी तनाव में थे। देर रात अचानक उनकी ‘तबीयत बिगड़ गई और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक के हालत गंभीर देख स्याना के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहां से हापुड़ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर लिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











