M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

रोडवेज डिपो को नई बसें तो मिली नहीं, 1 अप्रैल से 8 पुरानी बसें बन जाएंगी कबाड़

हापुड़। रोडवेज डिपो बसों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। लेकिन अभी तक नई बसें तो मिली नहीं हैं। जबकि 8 बसें अपनी समय सीमा को पार कर कबाड़ होने वाली हैं। 1 अप्रैल के बाद इन बसों का संचालन बंद कर दिया जायेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

हापुड़ डिपो में 101 बसें हैं, जिनमें से 2 बस अपनी समय सीमा को पार कर नीलाम होने के लिए खड़ी हो गई हैं। वहीं 2 सप्ताह पूर्व 2 राजधानी बसों को डिपो में शामिल होने के बाद 99 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। इनमें से 6 बसें 1 अप्रैल के बाद अपनी समय सीमा पूरा करने के बाद कबाड़ हो जाएंगी। जिनका संचालन बंद कर नीलाम कराया जायेगा।

इनमें से एक बस मोदीनगर रूट, 4 बरेली रूट व 1 बस का संचालन किठौर रूट पर किया जाता है। इन बसों के संचालन बंद होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि 2 बसें पहले ही अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं, जिनको वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया है। आने वाले दिनों में भी 6 बसों को अपनी उम्र सीमा पूरी करने पर उनका संचालन बंद कर दिया जायेगा।
शासन से 20 नई बसों की मांग की है, जिनके मिलने के बाद यात्रियों की परेशानी खत्म हो जायेगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page