M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

व्यापारी मोहित अग्रवाल बने एलायंस क्लब 142 एन के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर थर्ड, सदस्यों ने दी बंधाई

मोहित अग्रवाल बने एलायंस क्लब 142 एन के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर थर्ड

हापुड़। एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 एन की एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक ज़ोका रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई, जिसके बाद वाइस गवर्नर थर्ड के चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव में सभी सदस्यों की सहमति से मोहित अग्रवाल को सर्वसम्मति से वाइस गवर्नर थर्ड चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों में हर्ष का माहौल बन गया और सभी ने तालियों के साथ उनका स्वागत करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मोहित अग्रवाल के नेतृत्व, अनुभव और समाजसेवा के प्रति उनकी सक्रिय सोच से एलायंस क्लब को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है तथा युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित किया है। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाजहित में अनेक नए कार्य संपन्न होंगे।

अपने संबोधन में मोहित अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एलायंस क्लब उनके लिए केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा हापुड़ में एलायंस क्लब का नाम और अधिक गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

इस अवसर पर इंटरनेशनल चेयरमैन अनिल वाजपेयी, इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी राहुल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर विशेष गोयल, सुनीता शर्मा, सुनीता स्वामी, सचिन अग्रवाल, सौरभ मित्तल, अनुज गोयल, नितिन गर्ग, दीपक गर्ग, भुवन जैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मोहित अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page