रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज के पुनः हुए मतदान में गजेंद्र कुमार त्यागी अध्यक्ष व हरिराज सिंह त्यागी प्रबंधक पद हुए निर्वाचित

हापुड़ । रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज तगासराय हापुड़की प्रबंध समिति एवं समिति प्रबंधकारिणी का मतदान के बाद गठन हो गया है । मतदान में 291 वोट पड़े थे। अध्यक्ष पद पर गजेंद्र कुमार त्यागी और प्रबंधक पद पर हरिराज सिंह त्यागी चुने गए।

चुनाव अधिकारी डॉ जय सिंह यादव ने बताया कि प्रबंध समिति एवं समिति प्रबंध कारिणी के पदाधिकारी, सदस्य पद का दोबारा मतदान रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। शाम चार बजे तक 291 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात नतीजे आने शुरू हुए। इनमें अध्यक्ष पद पर गजेंद्र कुमार त्यागी विजयी रहे। पद पर प्रेमनाथ त्यागी चुनाव जीते। मंत्री पद पर अनूप कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार त्यागी, प्रबंधक पद पर हरिराज सिंह त्यागी ने जीत दर्ज की। इसी तरह उप मंत्री पद पर राजपालसिंह त्यागी, उप प्रबंधक पद पर मुकेश कुमार त्यागी ने चुनाव जीता।

वहीं, प्रबंध कारिणी के सदस्य संदीप
गोयल, बिजेंदर त्यागी, महेश चंद्र त्यागी, यतेंद्र कुमार वशिष्ठ, मदन यादव, सुनील राय ने जीत दर्ज की। सदस्य प्रबंध समिति पद पर विपुल गोयल, अनिल कुमार त्यागी, दयानंद त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, जनेश्वर दयाल त्यागी, विवेक त्यागी, अरविंद त्यागी ने जीत दर्ज की। चुनाव एवं मतगणना पर्यवेक्षक दिव्या यादव जिला अधिकारी- द्वारा नामित उप जिला अधिकारी प्रहलाद सिंह की देखरेख में कराया गया।

Exit mobile version