युवा उत्सव पर विजयी छात्राओं को प्राचार्या ने किया सम्मानित

हापुड़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुलंदशहर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में एकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दूसरा और तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने कहा कि युवा उत्सव मनाए जाने का कारण युवाओं में सकारात्मकता का संचार करना है। क्योंकि ऊर्जावान वहीं होते हैं जिनके सोच सकारात्मक होती है। भाषण प्रतियोगिता में गुंजन ने विकसित भारत के लक्ष्य विषय पर विचार रखे। उसे इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। कविता प्रतियोगिता में काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की सफलता पर उन्हें कॉलेज में सम्मानित किया गया।

Exit mobile version