हापुड़ के जैन श्रद्धालुओं ने किया चमत्कारी श्री मुनि सुब्रत नाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक

हापुड़ के जैन श्रद्धालुओं ने किया चमत्कारी श्री मुनि सुब्रत नाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ व मोदीनगर के जैन समाज के श्रद्धालुओं के जत्थे ने राजस्थान पहुंच कर चमत्कारी श्री मुनि सुब्रत नाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया।
समाजसेवी आकाश जैन ने बताया कि राजस्थान के जहाजपुर भीलवाड़ा स्थित
स्वस्ति धाम श्री दिगंबर जैन मंदिर में हापुड़ और मोदीनगर से जैन श्रद्धालु पहुंचे और भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि भूगर्भ से निकली हुई चमत्कारी प्रतिमा श्री मुनि सुब्रत नाथ भगवान की प्रतिमा है जिसका आज हापुड़ और मोदीनगर से आए जैन श्रद्धालुओं ने भगवान का नमन करके प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया साथ ही शांति धारा करी और धर्म लाभ उठाया।
इस मौके पर तरुण जैन आकाश जैन हिमांशु जैन वरुण जैन अर्चित जैन दिनेश जैन अक्षय जैन आदि ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।












