ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व क्रीड़ा अधिकारी दयानंद शर्मा का हुआ निधन ,लोगों में शोक की लहर, अर्पित की श्रद्धांजलि

हापुड़।

पूर्व क्रीडा अधिकारी व शिक्षक दयानंद शर्मा का बुधवार की रात को हद्यगति रुकने के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार यहां स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी पर हजारों नम आंखों के बीच किया गया। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‌जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व एल आईसी में अधिकारी पुनीत शर्मा के पिता व एसएसवी (पीजी) कालेज के पूर्व क्रीडा अधिकारी दयानंद शर्मा का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बड़े पुत्र पुनीत शर्मा ने मुख्यग्नि दी।


उल्लेखनीय है कि खेल शिक्षक दयानंद शर्मा ने अपने जीवन काल में हजारों खिलाड़ियों को तरासने का कार्य किया। उनके मार्ग दर्शन में प्रदेश और राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर हापुड़ का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि, सुदर्शन त्यागी, मदन सैनी, सरदार दर्शन सिंह, महेश सैनी, नवीन सचदेवा, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, मनजीत सिंह, विकास चौधरी, मनप्रीत खेरा, सुधीर गोयल भट्टे वाले, पंकज अग्रवाल, विकास शर्मा, विजय शर्मा, दिनेश वावला, रामकुमार त्यागी, सत्येंद्र कुमार, प्रोफेसर महेंद्र सिंह, पी.के.त्यागी, डा.जीवोत्तम नारंग, विशाल बीड़ी वाले, रविंद्र गुर्जर, वाईपी सिंह, दिनेश शर्मा, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,हरेंद्र त्यागी एडवोकेट, सचिव तेवतिया, देवेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, अरुण चौधरी, पुनीत त्यागी, पंकज जैन, नरेश शर्मा, आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page