HapurNewsUttar Pradesh
सड़क दुर्घटना में घायल बाइकसवार की मौत

हापुड़ ।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार धौलाना के ग्राम हावल निवासी जुनैद (20 ) शुक्रवार को अपने गांव हावल से बाइक द्वारा पिलखुवा आ रहा था। इसी दौरान हावल मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।











