M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मास्टर ट्रेनर्स मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करें:प्रेरणा सिंह


हापुड़-
मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने समस्त निर्वाचन अधिकारी/सहायक
निर्वाचन अधिकारी,रिटर्निग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों के
उपयोग हेतु निर्देश पुस्तिका का गहनता से अध्ययन करके निष्पक्षता पूर्वक
निर्वाचन कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि
मास्टर टे्रेनर्स पीठासीन अधिकारियों के उपयोग हेतु निर्देश पुस्तिका का
भलीभॉति अध्ययन करके समस्त मतदान कार्मिको को सुकशलता पूर्वक प्रशिक्षित
करें।
      नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु
निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रशिक्षण मुख्य विकास
अधिकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में
आयोजित किया गया।
  प्रशिक्षण में पी0पी0टी0 के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धित समस्त
जानकारी प्रदान की गयी तथा निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी की
जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया। द्वितीय पाली में मतदान कार्मिको को
प्रशिक्षण देने हेतु तैनात किये गये मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित
किया गया। जिसमें मतदान से सम्बन्धित विभिन्न चरणों का विस्तार पूर्व
पी0पी0टी0 के माध्यम से प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण डा0 वी0बी0 द्विवेदी
उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मनोज कुमार जिला कृषि
अधिकारी,अभिषेक सरोज,जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी द्वारा मास्टर टे्रेनर्स
द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर निराकरण किया गया।
प्रशिक्षण में मतपेटिका की सीलिंग से सम्बन्धित जानकारी देकर सभी मास्टर
ट्रेनर्स को व्यवाहारिक तरीके से प्रशिक्षित किया गया। —

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page