मनोज बाल्मीकि ने की अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत महाविद्यालय एवं शोध संस्था की स्थापना की मांग


हापुड़(अमित मुन्ना)।
उ.प्र. सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य व भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत महाविद्यालय एवं शोध संस्था की स्थापना की मांग की हैं।
भेजें पत्र में सदस्य मनोज बाल्मीकि ने कहा कि पूज्य महर्षि वाल्मीकि जी का राम जन्म भूमि अयोध्या से विशेष सम्बन्ध रहा है। भगवान राम द्वारा माता सीता का परित्याग किये जाने पर माता सीता तथा उनके पुत्रों लव कुश का लालन-पालन, संरक्षण वाल्मीकि आश्रम में किया गया था। लव-कुश की शिक्षा, धनुविधा, धर्म एवं राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र में पारंगत करने का दायित्व महर्षि वाल्मीकि द्वारा ही पूर्ण किया गया था। आप भगवान राम के अद्वितीय मन्दिर का निर्माण करा रहे है तथा उसी के अनुरूप अयोध्या का विकास अपने पर्यवेक्षण में करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नई अयोध्या महर्षि वाल्मीकि के नाम से शिक्षा स्थल न होने पर अधूरी प्रतीत होगी। जिस कारण महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय एवं शोध संस्थान की स्थापना पर विचार कर इसे अपने एजेन्डा में सम्मिलित करने की मांग की।

Exit mobile version