fbpx
News

मंगलवार का राशिफल:टैरो कार्ड रीडर से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है

मंगलवार, 2 मई को मेष राशि के लोगों की चिंताएं दूर हो सकती हैं। मिथुन राशि के लोग संयम बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। धनु राशि के लोगों के करियर के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

मेष – FIVE OF SWORDS

अपनी परिस्थिति पर गहराई से ध्यान देंगे तो सारी चिंताएं दूर हो सकती हैं। अपनी योजना पर काम करने की कोशिश करें। आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण कुछ लोगों को दुख हो सकता है। किसी भी व्यक्ति की आलोचना करने से बचें।

करियर : प्रतिस्पर्धी की वजह से नकारात्मकता बढ़ सकती है। खुद को प्रेरित करते हुए अपने कार्य में आगे बढ़ने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर को अपनी गलतियों का एहसास होगा।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से अपच की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

वृषभ – TEN OF SWORDS

परिवार के किसी व्यक्ति की गलती की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। काम की बातों को व्यक्तिगत जीवन से अलग रखें। जिन समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं मिला है, उनकी वजह से तनाव रहेगा। जिस प्रकार से आप दोष अन्य लोगों को दे रहे हैं, उसी प्रकार से उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। आपसी सामंजस्य से नकारात्मकता दूर किया जा सकता है।

करियर : काम की जगह इनसिक्योरिटी महसूस होगी। फिलहाल अपने काम पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

मिथुन – FIVE OF PENTACLES

प्रयत्न करने के बाद भी परिस्थिति में बदलाव न होने से दिक्कत हो सकती है। संयम बनाए रखें। फिलहाल जो बात आपके लिए महत्वपूर्ण है, उसमें सुधार करना आवश्यक होगा। भविष्य से जुड़ी जिद न करें। व्यक्तिगत जीवन में कई बदलाव नजर आएंगे।

करियर : करियर में सही विकल्प चुनेंगे। इस समय आपके प्रयत्न कम हैं, इस बात पर गौर करें।

लव : पार्टनर को आपके लिए चिंता हो सकती है।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कर्क – TEN OF CUPS

जो बातें आपके लिए तकलीफ का कारण बन रही हैं, वह सुलझ सकती हैं। किसी व्यक्ति के लिए नाराजगी न रखें। मन के विरुद्ध घटने वाली घटनाओं के लिए तैयार रहना होगा। व्यक्तित्व का विकास होगा, जीवन शैली में सही बदलाव करने के लिए समय सही है।

करियर : काम में रुचि बढ़ने लगेगी, मिलकर काम करने की वजह से काम को नई दिशा दे पाएंगे।

लव : निर्णय लेने से पहले परिवार को ध्यान में रखना होगा।

हेल्थ : कब्ज की तकलीफ हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

सिंह – TEMPERANCE

व्यर्थ कामों में वक्त बर्बाद न करें। जो बातें आप से जुड़ी हैं, केवल उन पर ध्यान दें। परिवार के लोगों की वजह से नकारात्मकता दूर होगी। खुद में बदलाव करें। दूसरों के विचारों पर नियंत्रण करने की कोशिश न करें और उनकी बातों पर ध्यान न दें, वर्ना नुकसान हो सकता है।

करियर : काम के विस्तार के लिए मार्केटिंग पर ध्यान दें। सही लोगों से आपको मदद मिल सकती है। जिससे कम समय में बड़ा फायदा मिल सकता है।

लव : जिस प्रकार से आप खुद की भावनाओं को महत्व देते हैं, उसी प्रकार से पार्टनर की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट से जुड़ी बीमारी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

कन्या – SEVEN OF WANDS

न चाहते हुए भी कुछ जिम्मेदारियां निभाना होंगी। इस कारण थकान हो सकती है। काम की वजह से दिनभर व्यस्तता रहेगी। फिर भी खुद के लिए वक्त निकालने की कोशिश करते रहें। काम से जुड़ी बातों के लिए दिन उपयुक्त है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में सतर्कता रखनी होगी।

लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार करके खुद को नकारात्मक न बनाएं।

हेल्थ : डायरिया और पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

तुला – EIGHT OF CUPS

परिणामों का विचार न करते हुए ली गई रिस्क की वजह से अन्य लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है। फिलहाल सही-गलत का फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। नकारात्मक सोच की वजह से आपसे नकारात्मक लोग आकर्षित हो रहे हैं, जिनकी वजह से आपकी समस्या बढ़ेगी। सही मार्ग पर टिके रहें। पुरानी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें।

करियर : करियर में किसी भी गलत बात को नजरअंदाज न करें। निर्णय लेने के लिए हर एक बात पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप को नजरअंदाज करने की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

हेल्थ : पैर पर सूजन और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – ACE OF CUPS

जिस प्रकार से समस्याएं आएंगी, उसी प्रकार से हल भी प्राप्त होंगे। अचानक आने वाली रुकावट के लिए खुद को तैयार रखना होगा। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उनकी वजह से खुद में क्या बदलाव किया जा सकता है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

करियर : लोगों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। अपने काम की क्वालिटी को सुधारने पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी दिक्कतें नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

धनु – THE SUN

मित्रों से मिली मदद की वजह से अकेलापन दूर होगा। बड़ा निर्णय अमल में लाना आपके लिए आसान हो सकता है। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे, फिलहाल करियर के लिए लाभदायक समय रहेगा।

करियर : विदेश में काम करने का मौका मिलेगा। जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है।

लव : पार्टनर के द्वारा आप पर लगाए गए इल्जाम गलत साबित होंगे।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मकर – ACE OF PENTACLES

जो बातें आपको तकलीफ दे रही हैं, उनसे दूर न भागें, उनका सामना करें और उन्हें दूर करें। कुछ बातें जितनी आप समझते हैं, उतनी तकलीफदायक नहीं हैं, इस बात का एहसास होगा। खुद का ध्यान रखें।

करियर : आपके काम में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा।

लव : पार्टनर की तुलना अन्य लोगों के साथ न करें।

हेल्थ : सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 3

कुंभ – JUDGEMENT

पारिवारिक समस्याएं दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयत्न करने होंगे। अपने विचारों को अन्य लोगों के सामने रखें, लेकिन उन्हें मंजूर कराने की जिद न करें। परिवार के लोगों के साथ जितना अधिक वक्त बिताएंगे, उतनी अधिक उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने में वक्त लगेगा। मन के विरुद्ध काम स्वीकार न करें।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने से पहले व्यक्ति की पूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश करें।

हेल्थ : इंफेक्शन के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

मीन – ACE OF WANDS

जो लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके लिए जीवन में बदलाव करना आपके लिए आसान होगा। जितना हो सके उतना अकेले काम करने की कोशिश करें। परिवार संबंधी समस्या दूर करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। निवेश संबंधी बड़ा निर्णय फिलहाल न लें।

करियर : जिन लोगों के साथ आपका संपर्क है, उन लोगों की मदद करके नए काम की शुरुआत हो सकती है।

लव : फिलहाल को रिलेशनशिप के पीछे न भागते ज्यादा जरूरी बातों पर ध्यान दें।

हेल्थ : सेहत सुधरने में वक्त लग सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page