हापुड़ – दिल्ली-लखनऊ हाइवे-नौ पर अब कार से सफर करना और भी महंगा हो गया है। ब्रजघाट टोल पर शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से टोल पर बढ़ी हुई दरें लागू हो गईं। निजी वाहन से लेकर व्यवसायिक वाहनों तक पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। लगभग 10 से 12 प्रतिशत प्रति वाहन की बढ़ोतरी की गई है।
प्रत्येक वर्ष 31 मार्च के बाद टोल रेटों में वृद्धि की जाती है। छिजारसी और कुराना टोल प्लाजा के बाद अब ब्रजघाट टाेल पर भी दरें बढ़ा दी गई हैं। एक बार फिर से टोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इससे लोगों की जेब पर ढीली होगी।
ब्रजघाट टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब बढ़ी हुई टोल दरों का सामना करना पड़ेगा। हापुड़ से मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन स्वामियों को अब और जेब ढीली करनी होगी। इन बढ़ी हुई दरों के कारण गढ़ के वासियों को भी परेशानी होगी। क्योंकि नगर पालिका के दो वार्ड ब्रजघाट पर लगते हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को भी टोल देकर ब्रजघाट जाना पड़ता है।
स्थानीय निवासी राजकुमार लालू, दीपक कुमार, सुनील कुमार, राजू भैया, अशोक कुमार, प्रद्युमन शर्मा, महावीर चौहान, डाक्टर शमशाद सहित अन्य लोगोंं ने टोल को हटाए जाने की मांग भी की, लेकिन टोल लगातार संचालित हो रहा है।
इस प्रकार बढ़ी टोल की दरें
|
वाहन का प्रकार |
पहले एक तरफ का शुल्क |
अब |
पहले दोनों तरफ शुल्क |
अब |
पहले मासिक पास |
अब |
कार,जीप, वैन आदि |
95 |
105 |
140 |
160 |
3100 |
3540 |
बुलबुल गाड़ी, मिनी बस |
150 |
170 |
225 |
260 |
5010 |
5720 |
बस ट्रक दो धूरी वाहन |
315 |
360 |
470 |
540 |
10495 |
11990 |
तीन धूरी वाहन आदि |
345 |
390 |
515 |
590 |
11450 |
13080 |
चार से लेकर छह धूरी वाहन |
495 |
565 |
740 |
835 |
16455 |
18800 |
सात अथवा इसे अधिक धूरी वाहन 600 |
600 |
685 |
900 |
1030 |
20035 |
22890 |
Related Articles
-
खेत में रखे धान के पुआल में लगी भीषण आग, 2.50 लाख रुपए का हुआ नुकसान , फायरबिग्रेड ने आग पर पाया काबू
-
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर मुस्लिम समाज ने बाटी मिठाइयां -दानिश कुरैशी
-
संभावित हवाई हमलें या किसी भी तरह की आपदा से बचने के लिए जिलें में आज शाम 7 से 7.50 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट व एयर रेड मॉकड्रिल
-
चोरी का खुलासा: चार चोर गिरफ्तार,30 हजार रुपये , सोने के जेवरात
-
आतंकवादियों के अड्डे पर एयर स्ट्राइक किए जाने पर बांटी मिठाई , भारतीय वायु सेवा के जवानों को दी बधाई
-
कंरट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
-
सड़क पर गैस पाइप लाइन डालते समय मजदूर गहरे गड्ढे में गिरा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला
-
मुठभेड़: दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से चैन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया घायल, सिपाही भी हुआ घायल
-
दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से चैन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया घायल, सिपाही भी हुआ घायल
-
प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर मांगे 50 हजार रुपए
-
फौजी की पत्नी ने पड़ोसी पर लगाया लाखों रुपए के जेवरात व 1.50 लाख रुपए नगद की ठगी का आरोप
-
भाकियू किसान नेता का अभद्रता का वीडियो वायरल, एससी – एसटी एक्ट में दर्ज हुई एफआईआर
-
दूध,पनीर,घी,मावा, मिठाईयां सहित खाघ पर्दाथों के 204 नमूने हुए फेल, वसूला जुर्माना
-
असामाजिक तत्वों से सुरक्षा को लेकर व्यापारियों ने सौंपा डीएम ज्ञापन , कार्रवाई की मांग
-
फरेक्स ट्रेडिंग के नाम से युवक से साइबर ठगों ने की 4.48 लाख रुपए की ठगी , एफआईआर दर्ज
-
मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर से पंजाबी गायक दिलजीत सिंह के शो के पास के नाम पर की 60 हजार रुपए की ठगी
-
गृहकलेश के चलते ग्रामीण ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
फर्जी अश्लील वीडियों बनाकर मंगेतर को भेजी , युवती का टूटा रिश्ता, एफआईआर दर्ज