M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बदमाशों ने घर में घुसकर नाबालिग को बंधक बनाकर लाखों रूपए के जेवरात व नगदी लेकर हुए फरार

थाना पिलखुवा क्षेत्र में बाइकसवार बदमाशों ने एक घर में घुसकर किशोर को बंधक बना मारपीट कर घर से हजारों की नकदी और गहने ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बाबत चौकी पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका सभासद लोकेश कुमार ने बताया कि परतापुर रोड श्रीकलेंडर के पास निवासी विनेश कुमार शहर में एक पशु आहार की दुकान पर नोकरी करता है। बुधवार को वह दुकान और उसकी पत्नी खेत पर मिर्च तोडने गई थी, घर कर 14 वर्षीय पुत्र रोहित अकेला था। सभासद ने बताया कि इसी बीच बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उसके घर पहुंचे और रोहित को बंधक बना मारपीट कर मकान के अंदर अलमारी में रखी हजारों की नकदी और सोने चाँदी के गहने ले गए। सभासद ने बताया कि इस बाबत चौकी पर तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस अभी तक जांच करने नही आई है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इस बाबत अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page