M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रमुख व्यवसायी सचिन सिंहल एसएम उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत, व्यापारियों ने दी बंधाईयां

हापुड़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नगर निवासी व प्रमुख व्यवसायी सचिन सिंहल एसएम को प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस पर व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सचिन एसएम ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों को लड़ाई को लगातार लड़ते रहेंगे। युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उन्हें व्यापारियों की लड़ाई में शामिल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को रखा जाएगा। जिससे कि नए व्यापार लगाने में आ रही परेशानियों को दूर किया जा सके। युवा व्यापारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए शिविर भी लगवाए जाएंगे। बधाई देने वालों में संजय कृपाल, बिजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, कपिल एसएम, सौरभ अग्रवाल कसेरे, हर्षित अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, दीपांशु गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, आशीष मित्तल, मधुर कंसल आदि मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page