पूर्व विधायक का हार्टअटैक से निधन, कांग्रेसियों में शोक की लहर

हापुड़। बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर से विधायक रहे डॉक्टर अख्तर साहब का आज इंतकाल हो गया। उनके बेटे डॉक्टर जुनैद अख्तर ने बताया है कि उनके पिता व पूर्व कांग्रेस विधायक डॉक्टर अख्तर साहब लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे और बुधवार की सुबह उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

पूर्व विधायक का इंतकाल हार्ट अटैक के कारण बताया गया हैं। आपको बता दें कि पूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर 1989 से 1991 तक गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे। 73 वर्ष की अवस्था में उनका इंतकाल हुआ हैं। पूर्व विधायक डॉ अख्तर के इंतकाल से जनपद हापुड़ के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है ।

पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, राम प्रसाद जाटव, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, शहर मीडिया प्रवक्ता गौरव गर्ग, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, सभासद सुशील शास्त्री, गुलफाम कुरैशी, अब्दुल कलाम, अमित सैनी आदि ने उनके इंतकाल पर अपना दुख व्यक्त किया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की हैं।

Exit mobile version