पुलिस ने चेकिंग में दो शराब तस्कर दबोचे, 40 पेटी अवैध शराब व डिजायर कार बरामद

पुलिस ने चेकिंग में दो शराब तस्कर दबोचे,
40 पेटी अवैध शराब व डिजायर कार बरामद
हापुड़-
जनपद के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त डिजायर कार बरामद की। बरामद शराब की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह के निर्देश पर शराब तस्करों के विरुद्घ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना पुलिस ने ग्राम शेखपुर से गौशाला की ओर जाने वाले मार्ग पर बाग के निकट तिराहा पर चेकिंग में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 40 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त डिजायर कार बरामद की। बरामद शराब की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों के नाम अमरजीत सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी भैसापुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर व सोनू पुत्र स्वराज निवासी ग्राम लुखराड़ा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है।











