News
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
हापुड़।
धौलाना तहसील क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धौलाना क्षेत्र के एक
गांव निवासी पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव का एक युवक गुरुवार की देर शाम बाइक पर सवार होंकर पीड़ित किशोरी के घर पहुंच गया।
इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी और उसकी छोटी सात साल की बहन को जबरन बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ रेप कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











