पत्रकार सौरभ शर्मा बने भाजपा उत्तरी मंडल के सह मीडिया प्रभारी

हापुड़ । भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष कविता माधरे द्वारा जारी हापुड़ नगर उत्तरी मंडल की कार्यकारिणी में पत्रकार सौरभ शर्मा को नगर सहमीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के श्रीनगर निवासी व पत्रकार सौरभ शर्मा को नगर सहमीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया।
नव मनोनीत नगर सहमीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिस विश्वास के साथ संगठन द्वारा उन्हें महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी है वह उसको पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ निर्वाहन करेंगे तथा पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे व पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।











