M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रेमी की शादी ने नाराज प्रेमिका ने जहर खाया,प्रेमी ने भी जहर खाया,दोनों की मौत

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवती अपने प्रेमी की शादी से नाराज होकर उसके घर पहुंच गई और वहां पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमिका को जहरीला पदार्थ खाते देख प्रेमी ने उसके हाथ से शीशी छीनकर खुद भी जहर पी लिया। जहर पीने से दोनों की हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, वहां पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिवार वालो को यह बात नागवार गुजरने लगा। जिसके चलते युवती के परिजनों ने युवक से उसकी मुलाकात बंद करा दी। उन्होंने युवती के मिलने जुलने फोन करने पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, युवक चोरी छिपे युवती से मिलता था

दोनो के बीच मामला ज्यादा बढ़ता देखकर युवक परिजनों ने एक माह पर्व यवक की आनन-फानन में शादी कर दी।

इसकी जानकारी युवती को हुई तो मंगलवार की शाम को प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई। वहां उसने युवक से मिलने की बात कहीं तो उसके परिजनों ने मिलने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने अपने पास में ली हुई कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसको देखकर प्रेमी अपने आप को रोक नहीं पाया और उसने भी प्रेमिका से कीटनाशक दवा छीनकर पी ली।



दोनों की हालत बिगड़ते देख परिजनो और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दोनों को तुरंत ही गढ़मुक्तेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनो ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वही प्रेमी प्रेमिका के परिजनों में इस हादसे को लेकर गहरा शोक संतप्त व्याप्त है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page