News
मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मोहल्ले में भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित युवक ने बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बहन मानसिक रूप से कमजोर है। इसी कमी का लाभ उठाते हुए कमल नाम के व्यक्ति ने करीब पांच माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बहन की तबीयत खराब हुई तो अस्पताल में डॉक्टर ने गर्भवती होने की बात कही।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।











