News
सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत, कार सवार तीन घायल

सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत, कार सवार तीन घायल
घटना के विरोध में परिजनों ने लगाया जाम
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक में टक्कर मारकर हवा में उड़ा दिया और कार बिजली के खबें से जा टकराईं, जिससे कार सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
शिवपुरी निवासी कार्तिक गुप्ता,
अतरपुरा निवासी विकास व
देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्णा अपनी वेगनर कार से रविवार दोपहर किठौर रोड़ पर तेज रफ्तार से जा रहे थे, तभी सड़क पर पैदल जा रहे ट्रियाला निवासी
शाहजवान (26) को टक्कर मार दी और कार बिजली के खंभे से जा टकराईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शाहजवान हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरा और कार सवार तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने
शाहजवान को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंच थाना प्रभारी ने सभी को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।












