धौलाना पथराव मामला में एफआईआर दर्ज, तीन गिरफ्तार , डीआईजी ने एएसपी व पिलखुवा सीओ ने मांगा स्पष्टïकरण

हापुड़:
थाना धौलाना क्षेत्र के गांव दहरा में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान हुए विवाद के दूसरे दिन भी तनाव व्याप्त है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मामलें को लेकर डीआईजी ने एएसपी व पिलखुवा सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। जिससे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र में नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर गांव देहरा में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा के दौरान विवाद होने पर पथराव व मारपीट हो गई थी, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे। जिसमें एडीजी, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने दौरा कर घटना स्थल व आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गांव देहरा में हुए विवाद के सम्बंध में लापरवाही बरतने पर एएसपी विनीत भटनागर व सीओ अनीता चौहान से स्पष्टीकरण मांगा है।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि इस मामले में नेक मोहम्मद, नौशेर, जाहिद, महताब, दानिश और सरफराज सहित कई अज्ञात लोगों को नामजद किया है। गौरव और अंकित राणा समेत कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वीडियो व अन्य के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि तीन आरोपियों जाहिद, नौशेर व मेहताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।











