M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

धौलाना के बसपा के पूर्व प्रत्याशी के यहां बिजली चोरी पकड़ी,एफआईआर दर्ज

हापुड़।

बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने गांव ढ़बारसी में धौलाना विधान सभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी बासिद प्रधान समेत 11 घरों में 45 लाख की बिजली की चोरी पकड़ी है। विजिलेंस ने बताया इन घरों में मीटर पर सर्किट लगाकर चोरी की जा रही थी, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई की विरोध भी किया और अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी, लेकिन टीम ने कार्रवाई पूरी की।

एई एससी यादव ने बताया कि बीती रात में टीम ने एक-एक कर 11 घरों पर चोरी पकड़ी। इस दौरान बसपा से हाल ही में विधानसभा प्रत्याशी रहे वासिद अली और गांव के ही इस्तेकार (प्रधान) के घर भी पांच किलोवाट से अधिक की चोरी पकड़ी गई।

वासिद अली के घर में मीटर को काटकर उसे बाईपास किया हुआ था। जबकि इस्तेकार ने अपने स्वीकृत संयोजन केबिल में इनकमिंग केबल में कट करके मीटर से पूर्व कट लगाकर चोरी की जा रही थी। दोनों के ही घर करीब पांच किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि सभी 11 घरों में करीब 45 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई है। कुछ ग्रामीणों ने टीम को भुगत लेने की भी चेतावनी दी।

एई एसपी यादव ने बताया कि गांव निवासी फरियाद, रशीना, समशेर, कासिम, कमरुददीन, इस्तेकार प्रधान, तैय्यब, आमिर, बासिद अली प्रधान, कुर्बान, नजर याब, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page