M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विहिप,बंजरग दल ने आयोजित किया
अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम


हापुड़(अमित मुन्ना)।
विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल जिला हापुड़ का अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम संघ कार्यलय में आयोजित हुआ।
जिसमें प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमो की योजनाओं के उपरान्त अखंड भारत दिवस को लेकर चर्चा हुई। जिसमे मिलन ने कहा कि लगभग 2500 सालो से मातृभूमि पर कभी मुगलो द्वारा कभी विदेशी आक्रांताओ द्वारा भारत पर निरन्तर आक्रमण हुए हैं जिसके फलस्वरूप हर बार भारत माता 24 बार खंड खंड हुई है पिछले 700 सालों के इतिहास में 15 देश भारत से अलग हुए हैं जिनमे मुख्यतः ईरान ,अफगानिस्तान,थाईलैंड,सिंगापुर,वियतनाम,कम्बोडिया,इंडोनेशिया, माम्यर, श्री लंका,नेपाल, गंधार,भूटान,तिब्बत पाकिस्तान, बांग्लादेश,हैं। 14 अगस्त 1947 को एक धर्म पक्ष को लेकर भारत का विभाजन बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण रहा,जिसमे हिन्दुओं के साथ उनकी बहन माँ बेटियों के साथ निर्जलता पूर्वक उनका शील भंग किया,लाखो लोगो को मार दिया गया,इतिहास उनके द्वारा किये गए अत्याचार कभी नही भूलेगा।

ज़िला अध्यक्ष सुधीर ने कहा कि
ये खंड खंड हुए सभी देश कभी हमारे देश की संस्कृति,सभ्यता रही है हमारी धरोहर है।आगे उन्होंने कहा कि इतिहास को जितना पढ़ेंगे, जानेंगे मन का रोष उतना ही कुंठित होगा…अंतरात्मा उद्विग्न होगी.. विभाजन, और बाँटे गये भू भाग के मूल में काम करने वाली सोच का अंतर समझ आयेगा… अंतर वही है “मातृभूमि” और “मात्र भूमि” का….

जिन्होंने इस भारत भूमि को अपनी मातृभूमि, पुण्यभूमि माना वो अंत तक लड़े बर्बर आक्रांताओं, मलेक्ष, यवनों से मगर इस भूमि की रक्षा की, उसके अखंड स्वरूप को बनाये रखने संघर्ष करते रहे….

जो इसे “मात्र-भूमि” मानते है उन्होंने लाखों मासूम हिंदुओं के बर्बर नरसंहार की नींव पर आज के दिन ही देश के बड़े भू भाग का विभाजन कर दिया था…धर्म के आधार पर बाँट दिया था इस मिट्टी को…

हम संघर्ष करते आये है और करते रहेंगे, अपना सब कुछ वापस लेना है हमें अवधपुरी से लेकर काशी, मथुरा तक, सप्त सिंधु से सप्त सागर तक, लवपुर से लेकर पुरुपुर तक गांधार प्रदेश से लेकर कंबोज तक, माँ हिंगलाज से लेकर बामियान के बुध्द तक, पग पग फैला विशाल भारत, अखंड भारत..!

आज अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर भारत की अखण्डता को बनाये रखने जिन असँख्य ज्ञात अज्ञात पूर्वजों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया उन सभी को नमन वंदन करते हुए संकल्प करते है कि एक दिन भारत फिर से अखंड होगा..जरूर होगा…जन्म भले ही न हुआ हो, पर मरेंगे अखंड भारत में ही….. एवम जो लोग गजवा ए हिन्द का सपना देखते हैं और भारत माता के टुकड़े करना चाहते हे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके इस स्वप्न को पूरा नहीं होने देंगे सभी कार्यकर्ताओं ने भारत का अंखण्ड करने का संकल्प भी दोहराया कार्यक्रम के उपरांत ज़िला, नगर प्रखंड, एवम बस्तियों की कुछ नयी दायित्वों की घोषणा भी हुई जिनमे मुख्यतः पंकज अग्रवाल को विश्व हिन्दू परिषद जिला हापुड़ का जिला विशेष संपर्क प्रमुख की घोषणा हुई ।

बैठक में प्रांतीय सत्संग प्रमुख मुनीश्वर , ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश , ज़िला मंत्री रवीन्द्र, ज़िला विद्यार्थि प्रमुख विकास, ज़िला सयोंजक प्रभात, अशोक नगर,अशोक आर्य,नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, प्रखंड पिलखुआ अध्यक्ष मनोज ,नगर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी, नगर मंत्री योगेश भारती, नगर सयोंजक अभय,नगर सहमंत्री आर्चित,नगर उपाध्यक्ष ईश्वर,नगर खंड अध्यक्ष अंशुल,खंड अध्यक्ष, ललित,नगर विधरथी प्रमुख सूरज,,मुकुल,हर्षित, एवम कार्यकता उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page