M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज में एक लाख रुपए ना देने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला,पति चला गया विदेश

हापुड़ ।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने सुसरालियों पर एक करोड़ रुपए दहेज ना देने पर मारपीट कर घर से निकालने व पति पर विदेश जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा की गुरबिंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2025 को दिल्ली के तिलक नगर के तरनजीत सिंह भारज के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए। शादी से पहले पति ने कहा था कि वह अपनी नौकरी छोड़ देगा और शादी के बाद उसे डेनमार्क ले जाएगा। इस पर उसने अपनी नौकरी छोड़ दी।

शादी के बाद, एक मार्च 2025 से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज को लेकर ताने देना शुरू कर दिया। दो मार्च को रिसेप्शन के दौरान पति और उसके परिवार ने उसके पिता से एक करोड़ रुपये की मांग की, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। 5 मार्च 2025 की रात, ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके सारे जेवरात छीन लिए। 14 मार्च को पति ने उसे धमकी दी कि जब तक उसके पिता एक करोड़ रुपये नहीं देंगे, तब तक वह उसे डेनमार्क नहीं ले जाएगा। इसके बाद पति डेनमार्क चला गया।

घर से निकालकर हड़प लिए जेवरातः 26 जून 2025 को आरोपितों ने पीड़िता को फिर से पीटा और घर से निकाल दिया, साथ ही धमकी दी कि जब तक एक करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक वह घर में नहीं रह सकती। इसके बाद वह अपने मायके हापुड़ लौट आई। पीड़िता ने कई बार अपने पति और ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने न तो बात की और न उसका स्त्रीधन लौटाया। अब पति डेनमार्क में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में तरनजीत, सरबजीत कौर, सरणजीत सिंह, बिट्टा, हरबिंदर कौर, जसलीन कौर और सिमरन कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page