ट्रैक्टर सवार युवक ब्रेक लगने से नीचे गिरा ,हुई मौत

ट्रैक्टर सवार युवक ब्रेक लगने से नीचे गिरा ,हुई मौत
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में खाद लेकर टैक्टर पर लौट रहा एक युवक स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाते ही नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अमरोहा के गांव हाफिजपुर थाना रजबपुर निवासी बीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सोनू (35) गांव के लोगों के साथ खादर के गांव में ट्रैक्टर ट्राली से खाद लेने गया था। घर लौटते वक्त स्टेशन मार्ग के ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्राली को तेज झटका लगा। इससे सोनू ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिर गया व ट्रैक्टर उस पर चढ़ गया। आनन-फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया हैं।













Alright, had a peek at f8beta2con. It’s… interesting. Judge for yourself! You might find something you like! Link here: f8beta2con