M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

त्यागी समाज ने फूंका सांसद महेश शर्मा का पुतला


हापुड़।
नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर त्यागी समाज का गुस्सा फुट पड़ा। नगर के तगासराय के युवाओं ने गुरूवार को मोहल्ले के त्यागी चौक पर नोएडा के भाजपा सांसद महेश शर्मा का पुतला फूंका। इस दौरान महेश शर्मा के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने श्रीकांत त्यागी और उनके परिवार पर राजनीति से प्रेरित होकर झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया।
त्यागी समाज के युवाओं ने कहा कि त्यागी समाज पूर्व से ही भाजपा के साथ खड़ा है, लेकिन अगर त्यागी समाज के साथ खिलवाड़ किया जाता है, तो उसके खिलाफ त्यागी समाज एक साथ खड़ा हैं। त्यागी समाज के युवाओं ने पूरे प्रकरण की मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराने और सोसायटी में पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की हैं।
तगासराय निवासी प्रतीक त्यागी, शैंकी त्यागी, शुभम त्यागी, लालकिशन त्यागी, वेशल त्यागी, अभिनव त्यागी, अमन त्यागी, सीताराम त्यागी, अमित त्यागी, मोहित त्यागी, कन्हैया त्यागी, दीपक त्यागी, प्रशांत त्यागी, धमेन्द्र त्यागी, सचिन यादव, शुशांत त्यागी, आरूष त्यागी, गौरव त्यागी, रजत त्यागी, चिराग त्यागी, आदेश त्यागी, अंशुल, विवेक यादव, अंजलि त्यागी, श्याम त्यागी आदि शामिल रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page