News
बस की छत पर यात्रियों को बैठाकर जाने का वीडियो वायरल, 22.50 हजार का कटा चालान

बस की छत पर यात्रियों को बैठाकर जाने का वीडियो वायरल, 22.50 हजार का कटा चालान
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक प्राईवेट बस की छत पर यात्रियों को बैठाकर ले जानें का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बस को सीज कर 22.50 हजार रुपए का चालान काट दिया।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बस की छत पर दस से अधिक यात्री बैठे हैं। इन यात्रियों के पास थैले और बैग भी हैं।
यातायात प्रभारी छविराम ने बताया कि बस की शिनाख्त कर उसे सीज कर दिया तथा 22.50 हजार रुपए का चालान काट दिया।












