तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने बाईक में मारी टक्कर, हापुड़ एस.एस.वी.इंटर कॉलेज के बाबू सहित दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, हापुड़ से हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा

तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने बाईक में मारी टक्कर, हापुड़ एस.एस.वी.इंटर कॉलेज के बाबू सहित दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, हापुड़ से हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
नगर के प्रमुख आलू व्यापारी व समाजसेवी अनिल गुप्ता के भाई व एस.एस.वी.इंटर कॉलेज के बाबू के बाबू अरूण गुप्ता सहित दो दोस्त हापुड़ से देर शाम हरिद्वार बाईक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। उनके निधन से शिक्षकों , कालेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों व व्यापारियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के छज्जुपुरा निवासी व एस.एस.वी.इंटर कॉलेज के बाबू अरूण गुप्ता मौहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त रविन्द्र शर्मा के साथ देर शाम बाईक से हरिद्वार जा रहे थे, जैसे ही वे मेरठ के सकौती गांव स्थित नगली गेट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना हापुड़ में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पर व्यापारियों, शिक्षकों व एस.एस.वी.इंटर कॉलेज के पदाधिकारियों, सदस्यों, पूर्व प्रबंधक सुरेश संपादक,प्रबंधक सुधीर चोटी, उपप्रबंधक बिट्टू, अमित अग्रवाल मुन्ना, धर्मेन्द्र शर्मा, राजीव गोयल, प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग आदि ने शोक व्यक्त किया।











