M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

तीनों विधानसभाओं में बनेंगे तीन पिंक बूथ और 6 आदर्श पोलिंग बूथ

  • लोकसभा चुनाव चुनाव को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी
  • सेल्फी प्वाइंट भी पिंक और आदर्श बूथों पर बनाए जाएंगे
    , हापुड़।
    लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में हापुड़ जिले की मेरठ-हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा और गाजियाबाद-धौलाना सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अब जिला प्रशासन ने जिले की तीनों विधानसभाओं पर तीन पिंक बूथ और छह आदर्श पोलिंग बूथ बनाने का निर्णय लिया है। यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। ताकि वोट डालने आने वाले मतदाताओं को ऐसा लगे कि वह किसी पर्व को मनाने के लिए आए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को जिले में लोकसभा का मतदान होना है। जिले में तीन विधानसभा सीटे हैं। तीनों ही विधानसभा सीटें अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों को जोड़ती हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों विधानसभाओं में तीन पिंक और छह आदर्श पोलिंग बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है। इन सभी पोलिंग स्टेशनों को फूलों, गुब्बारों से सजाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। ताकि इन बूथों पर आने वाले वोटरों को लगे कि वह किसी त्योहार में शामिल होने के लिए आए हैं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जिन बूथों पर पिंक और आदर्श पोलिंग बूथ बनेंगे, उन्हें चिंहित करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिंक और आदर्श पोलिंग बूथों पर महिलाओं, बुजुर्ग, दिव्यांग वोटरों के लिए खास व्यवस्था की जाएगी।

बिजली, पानी, रैंप और शौचालय जैसी सुविधा भी मिलेगी

पिंक और आदर्श बूथों पर आने वाली महिलाओं, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को वहां पर खास सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, रैंप और शौचालय की सुविधा मतदाताओं को मिलेगी। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा इन बूथों पर पुलिस की ओर से भी खास इंतजाम किए जाएंगे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page