टिम्बर कारोबारी के घर डकैती का खुलासा : दो लुटेरों को मारी गोली, घायल सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार

टिम्बर कारोबारी के घर डकैती का खुलासा : दो लुटेरों को मारी गोली, घायल सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ में एक कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने देर रात एक मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि घायलों सहित पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी व टिम्बर कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर में एक जून की रात को चार बदमाशों ने गन पांइट पर लेकर पोते को लेकर घुस गए थे और
नरेंद्र अग्रवाल, उनकी पत्नी सुशीला अग्रवाल, पोते सिद्धांत और चौकीदार श्याम कुमार के हाथ-पैर बांध दिए और एक कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद दो करोड़ रुपये का सोना व नगदी लूटकर फरार हो गए। अब तक पुलिस टीमें विभिन्न मार्गों, हाइवे और शहर के अंदर लगे सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। जांच के दौरान आरोपी कई कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज में तीन आरोपी एक बाइक पर तथा एक अन्य आरोपी दूसरी बाइक पर सवार होकर फरार होता दिखाई दिया। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हापुड़ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल लोकेशन के आधार पर
मुरादाबाद के बसंत विहार निवासी रोहित, नितिन और पीपलसाना निवासी सतीश और रिंकू के अलावा कार चालक अभय भी पुलिस हिरासत में है।
देर रात पुलिस ने रविवार रात जब पुलिस ने संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी रोहित और शाहिद आलम के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद के रहने वाले हैं।











