टायर फटने से पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर बाईक से टकराई, बाइकसवार की मौत

टायर फटने से पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर बाईक से टकराई, बाइकसवार की मौत
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में देर रात दूध से भरी एक पिकअप गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ कर बाईक से जा टकराई, जिससे बाईक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के टियाला फ्लाईओवर पर मेरठ की ओर से आ रही दूध से भरी पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे पिकअप डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में जा रही बाइक से जोरदार टक्कर कर गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार
मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी अशोक शर्मा फ्लाईओवर से नीचे गिरकर घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया। घटना से परिवार में मातम छा गया।











