ATMS College of Education Menmoms
News

जयमाला से पहलें सिपाही ने दहेज में मांगी फॉर्चूनर कार,दुल्हन ने किया शादी से इंकार,लौटाई बारात

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सिपाही की बारात आई। जयमाला से पहलें दुल्हे बनें सिपाही ने दहेज में फॉर्चूनर कार की डिमांड की।
पीड़ित पिता द्वारा काफी मनानें के बावजूद जब दुल्हा नहीं माना,तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के मौहल्ला गांधी विहार निवासी सरजीत सिंह की बेटी भावना की शादी बरेली में तैनात सिपाही सुशील कुमार के साथ तय हुई थी। गुरुवार को किठौर रोड पर मैरिज हॉल को सजाया गया। अतिथियों को आमंत्रित किया गया।
दुल्हें.ने फेरों से पूर्व ही दहेज में फॉर्च्यूनर कार की डिमांड रखी,जबकि दहेज में लड़की पक्ष होंडा अमेज कार दे रहे थे। लड़की पक्ष ने काफी समझानें का प्रयास किया,परन्तु दुल्हा नहीं माना।
मामलें से क्षुब्ध लड़की व लड़की पक्ष ने झुकने से इंकार कर दिया और थानें जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page