News
घर में घुसकर चोरों ने ताले तोड़कर की लाखों की चोरी

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में चोरों ने देर रात एक किसान के बंद घर में घुस गए और घर में रखे 20 लाख रुपए के जेवरात व 2.50 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़
क्षेत्र के खड़खड़ी गांव निवासी
किसान हरिओम त्यागी गुरुवार को वह ड्यूटी पर दिल्ली गए थे, जबकि उनकी मां सलंत्री अपने छोटे बेटे सोनू के घर चली गई थीं। देर रात चोरों ने घर के कमरों और सेफ के तारे तोड़ लाखों रुपए सोने और चांदी के जेवरात, ढाई लाख रुपये की नकदी और अन्य घरेलू सामान ले गए।











