घंटों के इंतजार के बाद भी सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया गैस एजेंसी पर हंगामा

घंटों के इंतजार के बाद भी सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया गैस एजेंसी पर हंगामा
हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर ना मिलने पर जमकर हंगामा व विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में वर्णित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि स्थिति बिगड़ती देख एजेंसी का एक कर्मचारी मौके से फरार हो गया। वहीं, कुछ महिला उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है और उन्हें दो हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है।
हंगामे के दौरान उपभोक्ताओं ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।











