HapurNewsUttar Pradesh
ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर, 12 घायल

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक व उत्तराखंड डिपो की बस में भीषण टक्कर हो गई। जिससे यात्रियों सहित 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हापुड़ देहात क्षेत्र में दिल्ली से उत्तराखंड जा रही एक रोडवेज बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।











